9 वर्षीय बच्ची फंदे में झूली,मौत का कारण अज्ञात,पुलिस जांच में जुटी,मामला धनपुरी वार्ड नं 4 रेलवे कॉलोनी का

9 वर्षीय बच्ची फंदे में झूली,मौत का कारण अज्ञात,पुलिस जांच में जुटी,मामला धनपुरी वार्ड नं 4 रेलवे कॉलोनी का


(दीपक केवट)

शहडोल।जिला मुख्यालय के अमलई थाना अंतर्गत धनपुरी वार्ड नं 4 रेलवे कालोनी में एक 9 वर्षीय बच्ची ने फंदे में झूल गवाई अपनी जान।प्राप्त जानकारी के अनुसार धनपुरी वार्ड नं 4 रेलवे कालोनी में एक 9 वर्षीय बच्ची अंजनी दाहिया पिता अशोक दाहिया ने फंदे में झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करदी।यह घटना आज शाम करीब सवा 4 बजे की बताई जा रही है।फिलहाल अभी तक बच्ची के खुदखुशी का सही कारण पता नही चल पाया है।वही परिजनों का कहना है कि घर में और बच्चे भी खेल रहे थे,और अचानक देखें तो कमरे मे बेड के ऊपर दुपट्टे के फंदे में झूल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही अमलई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।

Previous Post Next Post