पुलिस विभाग की बड़ी कार्यवाही एक टन गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस विभाग की बड़ी कार्यवाही एक टन गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार



डेढ़ करोड़ का गाँजा के साथ बरामद हुये 3 लाख नगद


(दीपक केवट - 7898803849)


शहडोल।  एसपी सतेंद्र शुक्ल के निर्देशन में शहडोल पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबारियों पर बड़ीकार्यवाही की है। पुलिस ने एक टन गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही 5 लोग फरार बताए जा रहे है । पुलिस ने बताया कि उसे मुखबिर से सूचना मिली कि ओडि़सा के संबलपुर से गांजे के तस्कर गांजे की बड़ी खेप एक वाहन में लेकर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। उक्त वाहन जैसे ही दिखा पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान दो सौ किलोमीटर तक  पीछा करने के बाद पुलिस ने दो गांजा तस्कर बुढ़ार निवासी रोहित शर्मा और अनूपपुर निवासी दीपू सिंह को पकड़ लिया। दोनों के पास से तीन लाख रुपए नगद के साथ दो लग्जरी कार भी जब्त किया गया है। पांच आरोपी अभी भी फरार है। फरार आरोपियों को पकडने के पुलिस अधिकारियों ने टीम गठित कर दी है। गांजा ओडि़शा से शहडोल होकर विंध्य और उत्तरप्रदेश सप्लाई होती है। आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस ने दो दिन से जाल बिछ़ा रखा था। पुलिस ने एक टन गांजे की बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपए आंकी है। गांजे के इस कारोबार में कई बड़े सफेदपोश शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Previous Post Next Post