बहन के पति से प्रेम प्रसंग के संदेह से गई महिला की जान

बहन के पति से प्रेम प्रसंग के संदेह से गई महिला की जान


(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।मुख्यालय शहडोल के बुढ़ार थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे बहन ही बहन की दुश्मन बन बैठी।और दुश्मनी भी ऐसी एक बहन ने दूसरे बहन की जान ही लेली।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बहन ने अपने फुफेरी बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है।जिसकी वजह महिला के पति के साथ मृतक महिला का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
ये है पूरी हकीकत
मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पांडखेर में रोशनी केवट महिला के पति हीरा केवट से उसके फुफेरी बहन ललिता केवट का प्रेम प्रसंग का संदेह रोशनी केवट को था।पर उसका संदेह हकीकत में उस समय बदल गया जब रोशनी ने ललिता को अपने पति से बात करते हुए रंगे हाथों पा गई।ललिता को अपने पति से बात करते देख रोशनी अपने गुस्से पर काबू न कर पाई और अपने फुफेरी बहन ललिता के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दी।जिससे ललिता की मौके पर ही मौत हो गई।जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Previous Post Next Post