अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, उपचार के दौरान मौत
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की वाहन की ठोकर लगने के दौरान मौत हो जाने की खबर आ रही है।मामला जानकारी के अनुसार यह है कि बीती रात गोहपारू थाने से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसकी सूचना मिलते ही शहडोल की 108 गाड़ी, गोहपारू घटनास्थल पर पहुंची।जहाँ व्यक्ति को 108 के द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कोमल सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बरेली बताया जा रहा है।
108 वाहन पायलट भगवान सिंह, शशिकांत ने गंभीर रूप से घायल अवस्था मे मृतक को गोहपारू स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था,फ़िलहाल पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
