शहडोल।आई पास डेवलवमेन्ट फाउन्डेशन के द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम

आई पास डेवलवमेन्ट फाउन्डेशन के द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम 



शहडोल।आई पास डेवलवमेन्ट फाउन्डेशन के द्वारा चलाये जा रहे SVSS SRHR GCC project के तहत विकासखण्ड बुढा़र के रामपुर गाँव में यूथ मेला का आयोजन किया गया।
यूथ मेला में गाँव से उपस्थित 15 से 24 उम्र की किशोरी एवं महिलाओं को माहवारी, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित परामर्श व उपचार , एनीमिया से रोकथाम एवं उपचार, गर्भ निरोधक साधनों के प्रयोग संबंधित परामर्श व उपलब्धता, 
सुरक्षित गर्भपात से संबंधित परामर्श एवं उपचार की जानकारी यूथ लीडर गायत्री एवं वीना राजभर के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढा़र से उपस्थित बी.ई. मैडम मंजू मिश्रा ने एनीमिया से संबंधित एवं आर के एस के कांउसलर प्रिया सोनी के द्वारा माहवारी एवं यौन प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित विस्तृत जानकारी दिया गया ।कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढा़र के सहयोग से मेले में उपस्थित दीनदयाल उपाध्याय चलित अस्पताल में इलाज के साथ दवा और सैनेटरी पैड वितरण कर कार्यक्रम के अन्त में चित्रकला, सवाल जबाव प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन एरिया सुपरवाइज़र आशीष कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।
Previous Post Next Post