कृषि विज्ञान केन्द्र में रिलायंस फाउन्डेशन द्वारा मनाया गया विश्वकौशल उत्साह दिवस
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल । कृषि विज्ञान केन्द्र में रिलायंस फाउन्डेशन द्वारा विश्वकौशल दिवस उत्साह मनाया गया। इस अवसर पर युवा उत्साहियों को कौशल विकास की महत्ता व जीवन मेे आगे बढ़ने की दिशा मेे प्रेरणा प्रदान किये जाने वाले कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वकौशल दिवस के अवसर पर विभिन्न फाउण्डेशन सी.एस.आर प्रोेजेक्ट के तहत किये जाने जन हितैषी कार्यो में संलग्न 150 युवा कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम मेे हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक मृगेन्द्र सिंह ने कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया वहीं विभिन्न कौशल योजनाआंे से कृषि केन्द्र की श्रीमती अल्पना शर्मा तथा पी.एन त्रिपाठी तथा आरसेटी अमित व सी.आई.आई छिंदवाड़ा के शिवमणी ने संचालित कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। रिलायंस सी.बी.एम. उपक्रम प्रमुख सुनील सिंह ने युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हुये कहा कि युवा समाज की मुख्यधारा मे जुड़कर अपनी प्रतिभा मंे और अधिक निखार लाये यह उन्हे उत्तररोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। कार्यक्रम के दौरान युवाओे ने निष्ठापूर्वक शपथ लिया कि हम पूरे मनोयोग से दायित्वों का निर्वहन करते हुये प्रतिभा में और अधिक निखार लाने सतत प्रयत्नशील रहेगी। रिलायंस फाउण्डेशन के स्तुत्य योगदान से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने कार्यक्रम के अवसर पर अपना अनुभव प्रस्तुत किया। विश्वकौशल दिवस के अवसर पर रिलायंस सी.बी.एम उपक्रम प्रमुख सुनील सिंह, मनीष वर्मा, रिलायंस फाउण्डेशन सी.एस.आर प्रमुख राजीव श्रीवास्तव, सूर्यप्रताप सिह, मनोज त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, रामानन, डाॅ. शमीम, सचिन आर्या, अभिलाष तिवारी, अनुराग परिहार, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

