राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 7 से 10 अप्रैल 2019 तक आयोजित
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। कलेक्टर ललित दाहिमा के मार्गदर्षन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.कृष्ण चैतन्य के निर्देशन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 7 से 10 अप्रैल 2019 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के 1 लाख 49 हजार 963 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके लिये 1084 बूथ बनाये गये हैं। अभियान का सफल क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्ट्रेट परिसर से गॉधी चौराहा तक जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। रेली को डॉ राजेश पाण्डेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया। गगन भेदी नारो के साथ रैली जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गो गुजरी। इस रैली के सफल आयोजन में सामाजिक संगठन शहडोल की प्रभारी डॉ सीमा हथगेल एवं उनके सदस्यो का उल्लेखनीय योगदान रहा। डॉ राजेश पाण्डेय ने बताया कि इसी तरह विकासखण्ड मुख्यालय में आज रैली का आयोजन किया जा रहा है तथा रैली, मुनादी, नारांकन, माईकिंग तथा सतत् संपर्क द्वारा सभी को बूथ में लाकर बच्चे को पोलियो की 2 बूंद पिलाने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि यह अभियान 1995 से सतत् जारी है, हमारा देश पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पुनः संक्रमण से बचाने के लिए सघन पल्स पोलियो अभियाान ड्ब्ल्यू,एच.ओ. के संगठन आयोजित किया जा रहा। इस रैली मे जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अंशुमान सोनारे, मलेरिया अधिकारी आई.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रंबधक मनोद द्विवेदी, श्रीमती कंचन पटेल, आर.बी.एस.के. समन्वयक श्रीमती रितु चतुर्वेदी सहित ऑगनबाडी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
