आपसी रंजिश पर दिन-दहाड़े चली गोली युवक की मौके पर मौत
(दीपक केवट - 7898803849)
ब्यौहारी। थाना ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम सीधी रोड के ग्राम बोड्डिहा में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने गोली दाग दी,जिससे युवक की मौके पर ही मौत ही गई।
यह था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मृतक राम नारायण गौतम उर्फ मोनू को लगभग सुबह 10 बजे ब्यौहारी से लगभग 15 किलोमीटर दूर बोड्डिहा सांदा में मोटरसाईकल सवार अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची, साथ ही पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की घटना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों सहित आस-पास पतासाजी में जुटी है। हालांकि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल के पहुंचने से जल्द ही मामले को सुलझाने की बात कही जा रही है, खबर है कि घटना के पीछे आपसी रंजिष मानी जा रही है।
