शहडोल।विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही छात्रा रेखा सिंह,लगाई नये कलेक्टर से न्याय की गुहार

विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही छात्रा रेखा सिंह,लगाई नये कलेक्टर से  न्याय की गुहार 


(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।जिला मुख्यालयअंतर्गत जैतपुर के ग्राम बिलटोकरी गांव की एक छात्रा लापरवाह प्राचार्य के गलतियों का खामियाजा भुगत रही है।ग्राम बिल टोकरी की छात्रा रेखा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह परीक्षा का समय नजदीक आते ही विद्यालय जाकर अपने प्रवेश पत्र की मांग कर रही थी जहां विद्यालय प्रबंधन द्वारा विलंब से फीस जमा करने पर प्रवेश पत्र ना आने की बात कही जा रही है, छात्रा ने अपनी व्यथा बताई कि उसके द्वारा विद्यालय में समय सीमा पर फीस जमा कराई गई थी किंतु विद्यालय के प्राचार्य द्वारा असंतोषजनक जवाब दिया जा रहा है, जिससे छात्रा के परिजन खाली इस मामले की शिकायत लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल पहुंचे और अपनी व्यथा बताई।

यह है पूरा मामला
बताया गया छात्रा रेखा सिंह कक्षा 9 की पढ़ाई शासकीय हाई स्कूल विल टोकरी में की थी जिसके बाद 9वी पास कर दसवीं में नियमित विद्यालय आ रही थी किंतु विद्यालय शुक्रवार को जब छात्रा प्रवेश पत्र लेने विद्यालय पहुंची तो प्राचार्य द्वारा असंतोषजनक जवाब देते हुए देरी से फीस जमा करने के कारण प्रवेश पत्र ना आने की बात कही। जिससे छात्रा भयभीत होकर उच्च अधिकारियों के पास अपनी शिकायत लेकर गई।

प्राचार्य के खिलाफ हुई शिकायत
प्राचार्य के विरुद्ध हुई शिकायत बिल्टोकरी हाई स्कूल के प्राचार्य छोटेलाल सिंह हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं जिसकी वजह है वह समय पर विद्यालय नहीं आते साथ ही नशे की अवस्था में भी विद्यालय आने की बात छात्रा के परिजनों द्वारा बताई जा रही है जिसे लेकर सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर समक्ष प्राचार्य के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की शिकायत छात्रा व उसके परिजनों द्वारा की गई है।

Previous Post Next Post