शहडोल।मुख्यमंत्री जी के वचन को पूरा कराने में NSUI भी निभायेगी अपनी भूमिका

मुख्यमंत्री जी के वचन को पूरा कराने में NSUI भी निभायेगी अपनी भूमिका


शहडोल(दीपक केवट)।शा० नेहरू महाविद्यालय बुढ़ार से NSUI जैतपुर विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, एवं महामंत्री रवि पासी के अगुवाई में संघ एन०एस०यू०आई० के पदाधिकारी ब्लॉक उपाध्यक्ष फ़ैज़ अंसारी, सैफ कुरैशी, विनय विश्वकर्मा, मो०गुलाम, तस्लीम आरिफ, आकिब जावेद, इत्यादि अन्य पदाधिकारियों के द्वारा महाविद्यालय में हो रही अनियमितताओं की फ़ाइल तैयार कर छात्र-संघ अपनी पूरी पुरानी शिकायतों की फ़ाइल और सी०डी० मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं उसकी दूसरी प्रति कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के पास भेजेंगे ।

  • महाविद्यालय में BJP, AVBP, और RSS के एजेंट बनकर कार्य कर रहे प्राध्यापकों एवं स्टाफों को बिल्कुल भी नही छोड़ा जायेगा ।

  • रिपोर्ट में दर्शायी जाएगी महाविद्यालय में हुए स्पोर्ट, लाईब्रेरी और कैरियर मार्गदर्शन के फण्ड इत्यादि से जुड़ी भ्रष्टाचार की सारी जानकारियां।

  • साथ ही पिछले छात्रसंघ चुनाव में हुए गड़बड़ियों का भी किया जाएगा उल्लेख ।
  • महाविद्यालय में करवाये जाएंगे विकास कार्य,नए सत्र से चालू होंगे कंप्यूटरीकृत शिक्षा के नए कोर्सेस व पुराने स्ववित्तीय कोर्सेस को करवाया जाएगा नियमित ।
  • साथ ही विद्यार्थियों के फीस होंगे कम।जिससे छात्रों के अध्ययन में हो रही समस्याएं खत्म हो सकें।
Previous Post Next Post