मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु 26 दिसंबर तक करें आवेदन
अनूपपुर (दीपक केवट)। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवती ऋण हेतु एम0पी0 आनलाईन के किओस्क के माध्यम से 26 दिसम्बर तक अपना आवेदन कर सकतें है। मुख्यमंत्री युवा उद्मयी योजना के लिये पात्रता आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, न्यूनतम दसवी कक्षा उत्तीर्ण हो, आवेदन दिनांक को आयु 18-45 के मध्य हो, आय सीमा का कोई बंधन नहीं है परन्तु आवेदक आयकर दाता न हो, परियोजना रिपोर्ट संलग्न करना आवश्यक होगा, आधार कार्ड संलग्न करना आवश्यक होगा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आवेदन हेतु पात्रता आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, न्यूनतम अठवी कक्षा उत्तीर्ण हो, आयु सीमा का कोई बंधन नहीं, आय सीमा का कोई बंधन नहीं है परन्तु आवेदक आयकर दाता न हो, परियोजना रिपोर्ट संलग्न करना आवश्यक होगा, आधार कार्ड संलग्न करना आवश्यक होगा।
