मझौली ब्यौहारी मार्ग में बनाश नदी के पास भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और कई हुए घायल
सीधी(दीपक केवट)।मझौली ब्यौहारी मार्ग में बनाश नदी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की भिड़ंत, कई लोगो के घायल होने की आशंका।प्राप्त जानकारी के अनुसार परिहार बस और ट्रक की तेज भिड़ंत में 3 लोगों की मौत जिसमे बस ड्राइवर शामिल है कई लोग घायल,मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों लोगों का रेफर मझौली चिकित्सालय से रीवा के लिए हुआ है।बांकी घायलों का उपचार मझौली चिकित्सालय में चल रहा है।बस परिहार ट्रेवल्स सीधी की बताई जा रही है ।


