शहडोल।एस आर ट्रेडर्स रेत कंम्पनी का शहडोल जिले में एक तरफा राज

एस आर ट्रेडर्स रेत कंम्पनी का शहडोल जिले में एक तरफा राज



शहडोल(दीपक केवट)। शहडोल जिले के तहसीलो के आसपास क्षेत्र में काफी दिनों से रेत माफियाओं का आतंक चल रहा है जिसे आज प्रशासन के द्वारा कई हद तक लगाम लगाई गई है । तहसील के थानों अंतर्गत रेत माफियो के दृवारा नदी में वोट डालकर अवैध तरीके से बजरी और रेत निकाल रहे थे । बिना प्रशासन की अनुमति से और सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे थे जिसके एवज में प्रशासन को इनकी कई बार शिकायतें भी मिल चुकी है।  जिसको देखते हुए  एसडीएम , तहसीलदार और उनके दल द्वारा  जिले के माइनिंग अधिकारियों द्वारा रेत के  गढ़ सोन नदी के बटूरा घाट और जरवाही के बटुली घाट  में छापेमारी की गई जिसमें नदी से रेत  निकालने से लेकर सप्लाई करने तक का सामान ट्रैक्टर ट्राली डंपर  बोट मशीन  और अन्य सामान मिले । इसी  दौरान कई रेत माफियाई कार्रवाई होते देख हुए मौके से फरार।
वही ग्रामिणो से बात करते अधिकारियों ने बताया इनकी कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी इन को समझाइश भी दी गई थी पर यह लोग नहीं मान रहे थे इस दौरान इन लोगों पर कार्रवाई की गई है ।और आगे भी इन लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
लेकिन जिले मे सबसे बडे रेत कंम्पनी एस आर ट्रेडर्स के ऊपर कब करेगे कार्यवाही जो कि अपने लीज से अधिक रेत का अवैध उत्खनन करने और भंडारण कर दबंगई से चल रहे है सुबह 6 बजे 10 बजे सुबह तक पोकलेन मशीन से लोडिंग करना और शाम 4 बजे से रात के 11 बजे तक पोकलेन मशीन से लोडिंग और भंडारण करके रखते है। एस आर टेडर्स रेत कंम्पनी शहडोल जिले मे एक तरफ राज करने मे कम्पनी है माहिर।
Previous Post Next Post