अनूपपुर।विशेष अवसरों पर निजी व्यक्ति तथा संस्थाएं ,स्कूली विद्यार्थियों को करा सकेंगे विशेष भोज

विशेष अवसरों पर निजी व्यक्ति तथा संस्थाएं ,स्कूली विद्यार्थियों को करा सकेंगे विशेष भोज


अनूपपुर (दीपक केवट)।मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष भोज प्रदाय किया जाता है, कुछ जिलों में उपरोक्त दिवसों के अलावा भी गांव, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों आदि द्वारा उनके परिवार से संबंधित विशिष्ट अवसरों जैसे विवाह की वर्षगांठ, जन्मदिन, पुण्यतिथि इत्यादि अवसरों पर उनकी ओर से सामग्री के रूप में अंशदान देकर विद्यार्थियों को विशेष भोज कराया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं में गांव/क्षेत्र के निजी व्यक्तियों, संस्थाओं द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मतिथि, पुण्यतिथि अथवा अन्य विशिष्ट अवसरों पर विद्यार्थियों को विशेष भोज प्रदाय किया जाता है। यह भोजन मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में एक सप्लीमेंट के रूप में दिया जाता है। इसी प्रकार अनेक संस्थाओं द्वारा शालाओं को बर्तन, आर.ओ. आदि भी आवश्यकतानुसार दान स्वरूप उपलब्ध कराये जाते हैं, जिसे और व्यापक बनाये जाने हेतु जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅं.सलोनी सिडाना ने आदिवासी विकास, शिक्षा महिला बाल विकास, आजीविका मिशन, सर्वशिक्षा अभियान, जनपद पंचायत एवं नगरपालिका के कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखकर सक्षम लोगों को विशेष अवसर, तिथि पर भोजन हेतु प्रोत्साहित करने को कहा है, ताकि जिले में समुदाय सक्रिय होकर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से जुड़ सके।
Previous Post Next Post