मध्यस्थता जागरूकता शिविर संपन्न
उमरिया। (दीपक केवट ) जिला न्यायालय उमरिया में गत दिवस जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मध्स्थता जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बी एस दीक्षित प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायाधीश, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तिवारी, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशरफ अली, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग- 1 मानवेंद्र पवार, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग- 2 सुधांशु सिन्हा, प्रथम न्यायाधीश वर्ग-2 लोकेंद्र सिंह, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश लालता सिंह , मीडिएटर्स, अधिवक्त संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार सिंह ने अधिवक्ताओ से आग्रह किया कि मध्यस्थता के द्वारा निराकरण प्रकरणों के लिए पक्षकारों को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया जाना आवश्यक है। पक्षकारो के उपस्थित न होने से प्रकरणों का निराकरण किया जाना संभव नही है। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मध्यस्थता के कार्य में सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही आम जनों को जागरूक करना भी आवश्यक है। सुरेंद्र कुमार ने न्यायालय में लंबित प्रकरणों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण किए जाने हेतु प्रमुख चरणों को क्रमबद्ध तरीके से समझाया। कार्यक्रम का संचाल प्रदीप सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया।
