शहडोल।एन.एस.यू.आई. करेगी शिकायत मुख्यमंत्री से,विद्यार्थी परिषद आर.एस.एस व भाजपा से जुड़े प्राध्यापको के खिलाफ

एन.एस.यू.आई.करेगी शिकायत मुख्यमंत्री से,विद्यार्थी परिषद आर.एस.एस व भाजपा से जुड़े प्राध्यापको के खिलाफ 




शहडोल।(दीपक केवट ) एन.एस.यू.आई. द्वारा एन.एस.यू.आई. कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एन.एस.यू.आई. प्रदेश महासचिव सुमित गुप्ता व एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एन.एस.यू.आई. की बैठक रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया कि विगत् 15 वर्षों में भाजपा के शासनकाल में शैक्षणिक संस्थानों में राजनैतिक दुरूपयोग व भ्रष्टाचार हुआ एवं पद की गरिमा के विपरीत जिन्होने भाजपा शासन के एजेन्ट के रूप में कार्य किया इनमें से प्रमुख रूप से आरएसएस के पदाधिकारी रहे पंडित शम्भूनाथ के कुलपति व अन्य प्राध्यापकों के खिलाफ एन.एस.यू.आई. प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री कमलनाथ व उच्च शिक्षा मंत्री से शिकायत करके उनको पदमुक्त करने की मांग करेगा। बैठक में एन.एस.यू.आई. प्रदेश महासचिव सुमित गुप्ता ने बताया कि विगत् दिनों हुए छात्र संघ चुनाव में कुलपति द्वारा एन.एस.यू.आई. पदाधिकारयों के खिलाफ द्वेषपूर्ण रवैये को अपनाते हुए झूंठे मुकदमें दर्ज कराये और निर्दोष छात्र-छात्राओं के ऊपर लाठी चार्ज करायी गई इनके द्वारा हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वे पूर्व में आरएसएस पदाधिकारी होने के नाते उनका झुकाव आरएसएस, विद्यार्थी परिषद एवं भाजपा के संगठनों की ओर ज्यादा है। इसी के परिणाम स्वरूप इन्हें पूर्व में शासन द्वारा वि.वि. कुलपति बनाया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ एक निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया और निर्णय लिया गया कि इनकी शिकायत मुख्यमंत्री कमलनाथ से की जावेगी। बैठक में प्रमुख रूप से एन.एस.यू.आई प्रदेश महासचिव सुमित गुप्ता, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, संगठन समन्वयक आशीष तिवारी, नगर अध्यक्ष शोभित द्विवेदी, ओमकार गुप्ता, पंकज तिवारी, दिलीप द्विवेदी, शिवा पाण्डेय, अतुल तिवारी, विपिन द्विवेदी, विवेक, रामसरोवर आदि एनएसयूआई के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post