तालाब में तैरते मिले युवक के शव से शहर में मची सनसनी
शहडोल(दीपक केवट)।अज्ञात युवक का मोहन राम तालाब में मिला शव, युवक की हत्या की गई है या युवक ने आत्महत्या की है इसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है,अब तक नही हो पाई है पहचान , शहडोल थाना प्रभारी रावेंद्र दुबेदि व उनका स्टाफ मौके पर कर रही है शिनाख्त , युवक की हत्या की गई या आत्महत्या पुलिस लगी है सुराग ढूंढने में। शहर के बीचों बीच स्थित मोहनराम तालाब में अभी से कुछ देर पहले लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ दिखा,सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, मोहनराम तालाब के मंदिर की तरफ यह शव तैरता हुआ पाया गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया, वहीं पुलिस पंचनामा तैयार करने के साथ मर्ग कायम करने में जुटी है।
