वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की बैठक संपन्न
शहडोल।(दीपक केवट) वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश महिला इकाई शहर शहडोल की मासिक बैठक सपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री महिला इकाई श्रीमती सत्यभामा गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी जबकि बैठक की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती गुप्ता ने की। बैठक में अगामी दिनो में होने वाले कार्यक्रमो में रूप रेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी लोगो के सहमति व प्रस्ताव पर जनवरी माह में पिकनिक जाने एवं महिलओं के लिए चिकित्सक परामर्श शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अन्य मुद्दो पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शशी गुप्ता, जिला प्रभारी आशा खरया, कोषाध्यक्ष अलका गुप्ता, सीता खरया, शैल कटारे, शोभना गुप्ता कविता गुप्ता, सत्यकला गुप्ता, निर्मला गुप्ता, वर्षा गुप्ता, अंजना गुप्ता, ममता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, सीता गुप्ता, कविता कटारे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी बहने उपस्थित रही।
