शहडोल।नेशनल लोक अदालत में हजारों प्रकरणों का हुआ निराकरण दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाईकिल

नेशनल लोक अदालत में हजारों प्रकरणों का हुआ निराकरण,दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राईसाईकिल  





शहडोल (संजय गर्ग)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के. सिंह के निर्देशन में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । इस नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु 20 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें से 11 जिला न्यायालय शहडोल में 3 खण्डपीठ तहसील न्यायालय ब्योहारी में, 3 खण्डपीठ तहसील न्यायालय बुढ़ार में तथा 3 खण्डपीठ जयसिंहनगर में गठित की गई । इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डाॅ. रमेश साहू, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूप कुमार त्रिपाठी प्रथम अति. जिला न्यायाधीश अविनाश चंद्र तिवारी, द्वितीय अति. जिला न्यायाधीश श्री अनुज कुमार मित्तल, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट संतोष कोल, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्री के.के. मिश्रा, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्टेट जे.एन. सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी विवेक सिंह एवं सुश्री रेनु खान, प्रशिक्षु न्यायाधीश उदयाजीतराव एवं सुश्री विजयाभारती यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.डी. दीक्षित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे । 
जिला न्यायालय शहडोल के अंतर्गत मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में से कुल 365 प्रकरण लोक अदालत में रेफर किये गये थे जिसमे से 79 प्रकरणों में कुल मिलाकर 1,64,27,400 रूपये का एवार्ड पारित किया गया । बिजली के कुल 19 लंबित प्रकरण रैफर किये गये जिसमें से 2 प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर किया गया 29,130 रूपये का एवार्ड पारित किया गया । धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत 561 रैफर प्रकरणों में 41 प्रकरण निराकृत हुये तथा 30,25,003 रूपये की राशि  के एवार्ड  पारित किये गये । न्यायालय में लंबित आपराधिक समनीय मामलों में 376 प्रकरण रखे गये जिसमें से 18 का निराकरण राजीनामा के आधार पर हुआ । वैवाहिक प्रकरणों के निराकरण हेतु 64 प्रकरण रखे गये जिसमें से 11 प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत हुये और 24 लोग लाभांवित हुये। कुल मिलाकर न्यायालय में लंबित प्रकरणों में 1863 प्रकरण रखे गये जिसमें से 173 प्रकरण निराकृत हुये तथा 2,13,75,133 रूपये का एवार्ड राशि पारित हुई ।  
प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक रिकवरी के 3008 प्रकरण में से 518 प्रकरण निराकृत हुये तथा 41,68,195 रूपये की राशि बैंको में जमा हुई । बिजली के 613 पूर्ववाद प्रकरणों में से 48 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 2,05,840 रूप्ये की राशि की वसूली की गई । इसी तरह नगरपालिका के जलकर एवं संपत्तिकर के 1911 प्रकरणों में से 1073 प्रकरण निराकृत हुये और 7,42,642 रूप्ये की वसूली की गई । दूरसंचार के 306 प्रकरणों मे से 7 प्रकरण और 19,688 रूपए के निराकृत हुये।
Previous Post Next Post