अध्यापकों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन
शहडोल (दीपक केवट)।जिले में कारत अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को 2 महीने से वेतन के लाले पड़े हुए हैं अक्टूबर माह का वेतन गोहपारू जयसिंह नगर सोहागपुर ब्लॉक के अध्यापकों का भुगतान नहीं हो पाया हैं ब्लाकों के कुछ ही संकुल के वेतन भुगतान हुए थे नवंबर महीने के वेतन का भी भुगतान नहीं हो पाया है जिले का एक ब्लाक केवल बुढार ही ऐसा है जहां अध्यापक एवं अतिथि शिक्षकों के मानदेय वेतन अक्टूबर में भुगतान हुए थे इसे लापरवाही समझा जाए या तानाशाही समय पर वेतन न लगाने के कारण बजट की कमी आई और बजट के लिए अभी तक जिला स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की गई इस महंगाई में दो 2 महीने से वेतन न मिलना तथा अपने घर परिवार से जो लोग दूर रह रहे हैं उनका गुजारा किस तरह से चलता होगा यह विचारणीय है जिला कलेक्टर महोदय एवं संभाग आयुक्त महोदय जी से निवेदन है कि अध्यापक संवर्ग का वेतन शीघ्र भुगतान कराया जाए।
