शहडोल। एन.एच में आये दिन होती है बड़ी दुर्घटना , आखिर कब थमेगा मौत का ये मंजर

एन.एच में आये दिन होती है बड़ी दुर्घटना , आखिर कब थमेगा मौत का ये मंजर 


शहडोल।(दीपक केवट) सम्भागीय मुख्यालय शहडोल सोहागपुर थाना अंतर्गत 5 कि.मी नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम जमुई में मेन रोड में आये दिन बड़ी दुर्घटना होती है आज सोमवार को दोपहर चार बजे अनुपपुर जिले के बिजुरी से तीन बाइक सवार युवक पाली जा रहे थे शादी में शामिल होने के लिये जहां पर शहडोल पहुँचने के पहले ही जमुई गाँव मे 407 माल वाहन एमपी 33 जी 0595 से भिड़ंत होने पर बाइक सवार दो युवक राहुल गुप्ता , नीरज केशरवानी 30 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है । वहीं जिले के सोहागपुर थाना अंतर्गत घटना हुई जहां पुलिस मौके में पहुँचकर मृत युवक को जिला चिकित्सालय में लेकर उनके परिवार वालो को सूचना दी और अज्ञात युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया जिसका ईलाज चल रहा है , शहडोल से बुढार तक व्यस्त मार्ग में आये दिन दुर्घटना होती है जिसका खामियाजा उनके परिवार वालों को भुगतना पड़ता है और प्रशासन को कोई फर्क नही पड़ता , शहडोल के कई युवक दुर्घटना को लेकर प्रशासन से शहडोल से बुढार व्यस्त मार्ग में डिवाइडर के लिये मांग कर चुके इसके बाद भी डिवाइडर अभी तक नही बना , शहडोल से कोतमा एन एच मार्ग दिलीप बिल्डकॉन कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा तीन वर्ष हो गये बने अब तक 300 से ज्यादा की संख्या में लोग इस दुर्घटना में मर चुके हैं पर प्रशासन को कोई फर्क नही पड़ता क्योकि उसका नुकसान केवल उनके परिवार से नही जुड़ा है और न ही प्रशासन को दुर्घटना से कोई नुकसान है आये दिन दुर्घटना को देखकर और सुनकर लोग इतने दहशत में जीवन यापन कर रहे हैं कि कभी भी हमारा यही हाल होगा और प्रशासन तो अंधा है जो सुनकर भी इतने वर्षों से अंजान हैं।
Previous Post Next Post