डॉ राजा सीतलानी तत्काल प्रभाव से निलंबित
शहडोल(दीपक केवट)।कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और आदेशों की अवहेलना करने पर जिला चिकित्सालय शहडोल के चिकित्सक डॉक्टर राजा सीतलानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन में डॉ सीतलानी की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगाई गई थी। डॉ सीतलानी द्वारा चुनाव ड्यूटी आदेश नहीं दिया गया। वहीं डॉ राजा सीतलानी द्वारा चिकित्सालय में ज्ञान चंद गुप्ता नामक मरीज का ऑपरेशन माह जून 2018 में किया जाना था किंतु डॉ सीतलानी द्वारा मरीज को भर्ती करने के बावजूद उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। डॉ राजा सीतलानी की इस गंभीर उदासीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर शहडोल के प्रस्ताव पर कमिश्नर द्वारा डॉक्टर राजा सीतलानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
