चंदिया क्षेत्र से रवाना हुआ प्रचार रथ
उमरिया(दीपक केवट )। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकनें व लोगो में जागरुकता लाये जानें के प्रयास किये जा रहे हैं ।इसी तारतम्य में आज थाना चंदिया क्षेत्र में यातायात प्रचार प्रसार वाहन रवाना कर प्रचार प्रसार किया गया। प्रचार रथ मे यातायात के नियमों के पालन करने, वाहनो को सडक पर अस्त व्यस्त तरीके से नही खड़ा करने का आदि का उल्लेख किया गया है। यह प्रचार नगर के प्रमुख जगहों से होकर गुजरेगा एवं वाहन चालको को यातायात के नियमों से भलि भांति अवगत करायेगा।
