उमरिया ।नगरीय निकायों नौरोजाबाद एवं चंदिया में शुरु हुआ सफाई अभियान

नगरीय निकायों नौरोजाबाद एवं चंदिया में शुरु हुआ सफाई अभियान


उमरिया(दीपक केवट )। कलेक्टर माल सिंह के निर्देशों का असर जिले के नगरीय निकायों में दिखना शुरु हो गया है । अब नगरपालिका अधिकारी स्वयं प्रतिदिन अपने नगरीय निकायों के पांच वार्डो का भ्रमण कर की गयी कार्यवाही के फोटो वाटसअप के माध्यम से भेजते हैं । आज नगरपालिका नौरोजाबाद एवं नगर पंचायत चंदिया में संवंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की देखरेख में विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान संचालित किया गया । कलेक्टर उमरिया की इस पहल का नागरिकों ने सराहना की है ।
Previous Post Next Post