शहडोल। कलेक्टर ने की धान उपार्जन की समीक्षा


कलेक्टर ने की धान उपार्जन की समीक्षा


शहडोल। (दीपक केवट) कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने आज धान उपार्जन की समीक्षा की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देष दिए कि धान उपार्जन में किसानो के समक्ष आने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओ का अधिकारी तत्काल निराकरण कराए। कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिये है कि धान उपार्जन में किसानो को किसी भी प्रकार समस्या नही आना चाहिए। उन्होने निदेषित करते हुए कहा कि समस्या आने पर अधिकारी किसानो की समस्याओ का तत्काल निराकरण कर उन्हे वस्तुस्थिति से अवगत कराए। कलेक्टर ने धान उपार्जन से जुडे़ अधिकारियो को निर्देषित किया कि वे धान उपार्जन केन्द्रो पर शत्त निगरानी रखे। बैठक में कलेक्टर ने कृर्षि उपज मंडी शहडोल के अधिकारियो निर्देश दिए कि मंडी क्षेत्र में तत्काल सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपास्थित रहे।
Previous Post Next Post