शहडोल।हितग्राहीमूलक योजनाओं में सहजता से ऋण उपलब्ध कराएं बैकर्सःकलेक्टर

हितग्राहीमूलक योजनाओं में सहजता से ऋण उपलब्ध कराएं बैकर्सःकलेक्टर


शहडोल। (दीपक केवट) कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.कृष्ण चैतन्य, डाॅ. चक्रपाल सिंह आरबीआई भोपाल, विजय चैरसिया एलडीएम, रवि चोल्हे डीडीएम नाबार्ड सहित अन्य बैंकर्स एवं जिले के शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, आजीविका, उद्योग विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बैठक में सभी बैंकर्स को हितग्राहियों मूलक योजनाओं के प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण करने एवं हितग्राहिओ को सहजता से ऋण मुहैया कराने के कलेक्टर ने सुझाव दिए। पिछली त्रैमासिक बैठक जो 6 सितम्बर को आयोजित की गई थी, उसकी उपलब्धि कम है, इसमें प्रगति लाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जमा साख अनुपात बढ़ाने के लिये कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियो को किसानों को कृर्षि आधारित लद्यु उद्योग के बारे में जानकारी देने हेतु कृषि विभाग के अधिकारी को विषेष जागरूकता अभियान चलाकर कर जागरूक करने के निर्देश दिये एवं सोयाबीन की फसल, गोबर के गमलों, मुनगा, हल्दी, मषरूम, स्ट्राबेरी आदि के फसल लगाने के लिए किसानो को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को अग्रणी किसानों की सूची बैंकर्स को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि किसानों को सही समय पर जानकारी मिल सके एवं किसान कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ ले सके। बैठक में रिजर्व बैंक के अधिकारी डाॅ. चक्रपाल सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेष में वित्तीय साक्षरता का प्रोग्राम चलाया जायेगा, जिसमें शिक्षा विभाग एवं बैंकर्स संयुक्त रूप से स्कूलों में बच्चों को बैंकिंग की सामान्य गतिविधियों, सावधानियों, डिजीटल ट्रांजेक्षन आदि से अवगत करायेगें। साथ ही शासन की योजनाओं की भी जानकारी दी जावेगी। यह वित्तीय साक्षरता का प्रोग्राम ईच वन टीच वन के सिद्धान्त पर आधारित है, जो समझो और समझाओं की तर्ज पर कार्य करेगा। प्रत्येक बैंक को 5-5 स्कूल इस हेतु निर्धारित किये जा रहे है, जो बच्चों को बैंकिंग प्रणाली एवं जीरो बैलेंस खाता आदि के बारे समझाईश देगी। एलडीएम विजय चैरसिया ने मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के संबंध में विस्तृत जानकारी बैठक में प्रस्तुत की। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बैंकर्स को समन्वय के साथ इस तिमाही के लक्ष्य की शत्-प्रतिशत् पूर्ति सुनिष्चित करने के निर्देश दिये।
Previous Post Next Post