रीवा।जिला मनगवा थानांतर्गत डूबे बालक का मिला शव

जिला मनगवा थानांतर्गत डूबे बालक का मिला शव


रीवा(दीपक केवट ) जिला मनगवा थानांतर्गत डूबे बालक का मिला शव,होमगार्ड आपदा बचाव दल के प्रशिक्षित गोताखोरो द्वारा की गई सर्चिन्ग के दौरान नौत्रि ग्राम स्थित नहर से बरामद कर लिया गया है। जिसकी शिनाख्त विष्णुदेव विश्वकर्मा उम्र- 7 वर्ष पिता भगवानदीन विश्वकर्मा के रूप में की गयी है। शव को मनगवा पुलिस के सुपुर्द किया गया है ,जिसे पी एम के लिये भेज दिया गया है। होमगार्ड सेना की कार्यवाही सराहनीय घटना मे होमगार्ड सेना का कार्य सराहनीय रहा, बचाव दल में पलटन कमांडर विकाश पाण्डेय, सैनिक 346 शम्भू प्रसाद, 265 सुरेन्द्र द्विवेदी, 213 राजोले मांझी, 219 छेदी लाल और 220 समयलाल जवान शामिल रहे।
Previous Post Next Post