वित्तीय साक्षारता एवं नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित
शहडोल। (दीपक केवट) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कल्याणपुर, शहडोल मे आयोजित नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों का क्षमतावर्धन” प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव के द्वारा किया। कलेक्टर ने प्रशिर्णार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षारता आज की आवश्यता है। जन प्रतिनिधियो को वित्तीय व्यवस्था एवं प्रक्रिया का ज्ञान होना चाहिए। उन्होने कहा कि यह प्रषिक्षण नवनिर्वाचित महिला जन प्रतिनिधियो के वित्तीय ज्ञान को बढ़ाएगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी जन प्रतिनिधी अच्छा काम करें और लोगो को अच्छा काम करने के प्रेरित करें। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम मे अतिरिक्त सी.ई.आ.े जी एस टेकाम, आरसेटी निदेशक राम सखा द्विवेदी, प्रशिक्षक नीलेश राय, तथा सुश्री सुधा शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वस्छता अधिकारी श्रीमती अर्चना गुजर द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। इस अवसर कलेक्टर ने वृक्षारोपण भी किया।
