शहडोल।गुप्ता आटोमोबाइल्स में केक काटकर मनाई गई 19 वीं सालगिरह


गुप्ता आटोमोबाइल्स में केक काटकर मनाई गई 19 वीं सालगिरह
रफ्तार भरी जिंदगी में यातायात नियमों का पालन जरूरीः डीआईजी


शहडोल। (दीपक केवट) विकास में व्यापारों की अहम भूमिका होती है। दुपहिया वाहनों के रूप में गुप्ता आटोमोबाइल्स का भी योगदार है। उक्ताशय की बात डीआईजी शहडोल रेंज जीएस उइके ने गुप्ता आटोमोबाइल्स की 19 वीं सालगिरह समारोह में अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि भागम भाग भरी जिंदगी में यातायात नियमों का पालन जरूरी है। सर्वे बताते हैं कि सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों में होती हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें, ताकि जिंदगी सुरक्षित रह सके। उन्होंने गुप्ता आटोमोबाइल्स के उत्तरोतर प्रगति की कामना की। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला गुप्ता ने कहा कि गुप्ता आटोमोबाइल्स ने आज 19 दिसंबर को दो दशक की यात्रा में सफलता के नये आयाम तय करते हुए 19 साल पूरे कर लिए हैं। बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। संस्थान के डायरेक्टर रोजश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के ही दिन 19 साल पहले संस्थान की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर आज तक हमने शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को कंपनी की मंशा के अनुरूप सुविधा देने का प्रयास किया है। यही कारण है कि आज तक हमने एक लाख 13 हजार 320 वाहनों की बिक्री की है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपेश श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को वे सारी सुविधा प्रदान करना है, जो जरूरी है। कंपनी हर साल विक्रय का लक्ष्य रखती है। गुप्ता आटोमोबाइल्स ने कंपनी के नियमों का बखूबी पालन किया। इस वर्ष संस्थान के माध्यम से 15 हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व केक काटकर संस्थान की 19 वीं साल गिरह मनाई गई। इस अवसर पर शोरूम के प्रथम ग्राहक दुर्गा प्रसाद मिश्रा निवासी बरुका का सम्मान किया गया। इसके अलावा कंपनी की नई स्कूटर डेस्टिनी 125 सीसी को लांच किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसकी खूबियों के बारे में लोगों को बताया। डायरेक्टर शांतनु गुप्ता ने आभार जताया। मंच संचालन करते हुए महेश भागदेव सभापति ने संस्थान के बारे के विकास के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अरुण अग्रवाल, अजय बिजरा, विनय तिवारी, मनोज गुप्ता, राजकुमार खरया, दिनेश अग्रवाल, विनोद महाजन एवं नगर के गणमान्य सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post