दावा आपत्ति संबंधी आवेदन 21 दिसम्बर तक प्रस्तुत करें
शहडोल। (दीपक केवट ) जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में ई-उपार्जन में पंजीकृत कृषकों के डाटा का सत्यापन रेवेन्यू एप पर उपलब्ध गिरदावरी डाटा से पूर्व में पटवारी द्वारा किया गया है, जिसमें कुछ विसंगतियां पाई गई है, इन्हें दूर करने के लिये ई-उपार्जन फसल दावा आपत्ति निराकरण हेतु गिरदावरी पोर्टल पर तहसीलदार लाॅगिन में शाखा द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें पटवारी द्वारा निरस्त की गई अथवा असत्यापित जानकारी के संबंध में किसान से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण किया जा सकता है। उन्होनें किसान भाईयों से अपील की है कि उनके द्वारा बोये गये धान, दलहन, तिलहन के रकबे का सत्यापन यदि अभी तक नहीं हुआ है, साथ ही सत्यापित रकबा कम दिख रहा है, ऐसी स्थिति में कृषक दावा आपत्ति संबंधी आवेदन संबंधित तहसीलदार के कार्यालय में 21 दिसम्बर 2018 तक पूर्ण जानकारी के साथ प्रस्तुत करें, ताकि तहसीलदार द्वारा यथाशीघ्र सत्यापन कराया जाकर वास्तविक बोये गये रकबे को पोर्टल पर दर्ज किया जा सके ।
