शहडोल।शहडोल जिले के कई थानो में हुये वारदात

शहडोल जिले के कई थानो में हुये वारदात


अलग-अलग जगहो से जुआ खेलते पाए जाने पर जब्त किये 910 रू. ,मामला दर्ज
अमलाई। थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत जयकुमार कोल पिता छोटेलाल अन्य 2 नफर चीप हाउस जुआ खेलते पाए जाने पर से जप्ती 380 रू शासन द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई। इसी तरह थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत संतू प्रजापति पिता इतवारी प्रजापति जुआ खेलते पाए जाने पर से जप्ती 530 रू शासन जप्त कर कार्यवाही की गई।
--------------------------------------
अलग-अलग जगहो से सट्टा पर्ची काटते हुये गिरफ्तार कर जब्त किये 1090 रू.
बुढार। थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत मो. यासीन पिता मो. हनीफ निवासी केशवाही सट्टा पर्ची काटते पाए जाने पर से जप्ती 345 रू. शासन द्वारा डी.एस. बागरी द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई। इसी तरह थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत रामजी गुप्ता पिता सुरेस गुंप्ता निवासी बुढार सट्टा पर्ची काटते पाए जाने पर से जप्ती 200 रू. शासन द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई। बुढार क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मण चैबे पिता जगदीस प्रसाद बुढार सट्टा पर्ची काटते पाए जाने पर से जप्ती 545 रू. शासन द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई।
---------------------------------------
5 लीटर कच्ची शराब अवैध रूप से रखने पर, मामला दर्ज
बुढार। थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत पारवती केवट पति प्रेम लाल केवट निवासी पकरिया 5 लीटर कच्ची शराब कीमत 600 रू. को अवैध रूप से रखने पर शासन द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई।
----------------------------------------
चोरो ने 41 हजार नगदी मोबाईल 30 नग बैट्री 100 नग चोरी कर ले गये
बुढार। थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत फरियादी अमरजीत मिश्रा पिता हरवंस सिंह 61 साल निवासी बुढार रात 41 हजार नगदी मोबाईल 30 नग बैट्री 100 नग एवं अन्य समान की चोरी करने पर से फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 457,380 भादवि का अपराध कायम किया गया हेै।
-------------------------------------
पुरानी रंजिस को लेकर की मारपीट,मामला दर्ज
पपौंध। थाना पपौंध क्षेत्रांतर्गत फरियादी ददन कोल पिता मलिया कोल 62 साल निवासी पथरेही पुरानी रंजिस को लेकर मारपीट करने पर से फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 294,323,506,34 भादवि का अपराध कायम किया गया हेै।
-------------------------------------
अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर हुई कार्यवाही
जैतपुर। थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी शासन द्वारा उपेन्द्र त्रिपाठी आरोपी ट्रेक्टर चालक नागेश्वर गोड पिता मयाराम गोड निवासी भरूहा, रोहित कुसवाहा निवासी विरौडी अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर से कुल कीमत 2 लाख 30 हजार रू. जप्ती फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि 4/21, 3/181, 5/180, 39/192 का अपराध कायम किया गया है।
--------------------------------------
अवैध रूप से आम के हरे पेड काटने पर,प्रकरण दर्ज
जैतपुर। थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी दउआ पाव पिता सुखलाल पाव 45 साल निवासी वोदा टोला आरोपी समय लाल पिता रमई सिंह निवासी वोदा टोला अवैध रूप से आम के हरे पेड काटने पर से फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 447,379,109,120बी भादवि का अपराध कायम किया गया हेै।
-------------------------------------
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही
वाहन चेकिंग के दौरान 9 वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही कर वसूले 5500 रू.
शहडोल। मोटर वाहन चैकिंग अभियान चलाकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो की चैकिंग की गई एवं समझाईस दी गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर चलें एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर चले । यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 वाहनों के विरूद्व कार्यवाही कर 1000 रू का चालान वसूल किया। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो की चैकिंग की गई एवं समझाईस दी गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर चलें एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर चले । यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहनों के विरूद्व कार्यवाही कर 4500 रू का चालान वसूल किया।
Previous Post Next Post