उमरिया। नगर पालिका उमरिया में ठण्ड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था


नगर पालिका उमरिया में ठण्ड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था


उमरिया। (दीपक केवट) नगर पालिका उमरिया के विभिन्न वार्डो में कलेक्टर उमरिया माल सिंह के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले की देख रेख में सफाई अभियान का संचालन किया जा रहा है। गत दिवस नगर की सब्जी मण्डी, विकटगंज सहित अन्य वार्डो में प्रातः काल नाली सफाई का अभियान संचालित किया गया । साथ ही वार्डवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इन दिनों पड रही कडाके की ठण्ड से बचाव हेतु नगर पालिका उमरिया अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों में अलाव की व्यवस्था भी की गई है। इसी तरह नगरीय निकाय में  भी दैनिक रूप से सफाई अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसकी मानीटरिंग स्वयं संबंधित नगर पालिका अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
Previous Post Next Post