कल्याणपुर केन्द्रीय विद्यालय के आगे जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामला दर्ज, तीनो आरोपी गिरफ्तार
शहडोल।(दीपक केवट) केन्द्रीय विद्यालय के आगे कल्याणपुर के जंगल में एक किशोरी के साथ युवकों के द्वारा सामूहिक लज्जा भंग करने का मामला प्रकाश मे आया है, जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली में करने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडिता ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी में घूमने निकली थी, तभी कल्याणपुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के आगे तीन युवको ने जबरन उसे जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सड़क किनारे स्कूटी में बैठकर वह अपने दोस्त से बात कर रही थी तभी शहडोल की ओर से आ रहे आरोपी सैफ अख्तर, गोलू विश्वकर्मा एवं शिवम उर्फ झल्ले कोरी सभी निवासी पुरानी बस्ती आए और मुझे जबरजस्ती जंगल में खींच ले गए। शिकायत के मुताबित तीनो युवको ने युवती के साथ दुराचार की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी और उनकी टीम ने घटना के बाद आरोपियों की तलाश करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376,डी पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । आरोपियों को पकडने में टीआई रावेंद्र द्विवेदी के साथ एसआई रजनी नागभिरे, रजनीश तिवारी,राकेश सिंह बागरी, रामराज पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह,श्याम सिंह,प्रधान आरक्षक चंद्र प्रताप सिंह , आरक्षक निर्मल मिश्रा,मनहरण पाण्डेय , लवकेश शुक्ला, महेश पाठक की सराहनीय भूमिका रही।
