मोबाईल दुकान से मोबाईल सहित नगद 42 हजार पार
बुढ़ार।(दीपक केवट ) बुढ़ार थाना अंतर्गत नगर पालिका चैक स्थित एक मोबाइल दुकान में पुलिस को चुनौती देते हुये चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुये चोरी करने में सफलता हासिल की और पुलिस हांथ मलती रह गई। बुढ़ार। थाना के समीप अमन मोबाईल सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मोबाईल सहित नगद 42 हजार रुपये पार कर दिये हैं और मोबाईल दुकान से पावर बैंक कई नग मोबाईल चार्जर सहित अन्य सामग्रियों को पार कर दिया। जिसकी शिकायत मोबाईल दुकान के संचालक ने थाने में दर्ज कराई है। वहीं इन दिनों चोरो के द्वारा चोरी की वारदात को लेकर कोयलांचल क्षेत्र में इजाफा हुआ है। बुधवार की बीती रात भी बस स्टैण्ड के समीप कई दुकानों में ताले अज्ञात चोरों ने तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन बस स्टैण्ड की टीवी दुकान, किराना एवं डेली नीड्स की दुकानों से सामान पार करने में असफल रहे। लेकिन नगर पालिका चैक पर स्थित मोबाईल की दुकान में मौके का फायदा उठाकर सेंघ लगा दी।
सटोरिया भी पकड़ाया
अमलाई चैक में सटटा पटटी काटते रंगे हांथ पुलिस ने पकड़ा जियके पास से पुलिस ने 200 रुपये नगद पुलिस ने जप्त कर जुआं एक्ट की कार्यवाही की तथा दो मामले आबकारी के दर्ज कर 10 लीटर हांथ भटठी शराब को भी ग्राम पकरिया निवासी पार्वती, पप्पू के पास से जप्त कर शराब पाई गयी आबकारी अधिनियम की कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुये मुहिम चलाई जा रही है जिसमें सटटा, कबाड़, शराब के कारोबारियों पर शीघ्र ही बड़े मामले के साथ पुलिस को सफलता मिलेगी।
