न.पा.शहडोल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के अंतर्गत कर्मचारियो को कपड़े वितरित किये गये उत्कृष्ठ कर्मचारियो को किया गया पुरूस्कृत
शहडोल(दीपक केवट)। नगरपालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 अंतर्गत कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे के मुख्य आतिथ्य में एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम तथा सम्मानीय पार्षद इसहाक खान, गोविन्द सिंह सुफियान खान, अनुराग शुक्ला जवाहर कोल, सम्मानीय पार्षद एवं के विशिष्ट अतिथ्य एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ए.के. तिवारी की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ जिमसे गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सम्मानीय मीडिया नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जिसमें सभी सम्मानीय अतिथियो ने नगर में हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 मे शहडोल नगर को अव्वल लाने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की गई तथा नगरपालिका सफाई कर्मचारियो एवं सफाई दरोगा को नियत समय से नियत स्थान पर पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा गया है। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु कहा गया है कि यदि आप 8 घण्टे ईमानदारी से कार्य करेगे तो शहडोल नगर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 मे अव्वल रहेगा। अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सी.एम.ओ द्वारा कर्मचारियो को काम करने हेतु जोश भरा गया तथा टीम भावना से नगर को स्वच्छ बनाने हेतु कार्य करने कहा गया है।
