हर घर तिरंगा अभियान :मिनी मैराथन में तिरंगा लेकर दौड़े युवा,हर घर में तिरंगा फहराने की अपील
उमरिया- आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन सर के निर्देशन व नगर पालिका परिषद पाली मुख्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया द्वारा सीनियर उत्कृष्ट जनजातीय कन्या छात्रावास बिरसिंहपुर पाली के छात्रावास अधिक्षिका अर्चना सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मिनी मैराथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिनी मैराथन में जनजातिय छात्रावास की छात्राएं बड़ी ऊर्जा के साथ हाथों में तिरंगा लेकर मिनी मैराथन दौड़ में भाग ली।जनजातीय कन्या छात्रावास अधिक्षिका अर्चना सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के 78वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक बन जाता है। राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे युवा टीम की भी अहम भूमिका रही।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में युवा पीढ़ी की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने-अपने घर पर झंडा जरूर फहराएं।लोगों के दिलों में देशभक्ति कि जगाने और अपने राष्ट्रीय ध्वज बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया गया।यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।तिरंगा मिनी मैराथन के दौरान छात्रावास अधिक्षिका अर्चना सिंह,युवा हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,राहुल सिंह, छात्रावास छात्रा राधा सिंह ,अंजना सिंह, देववती अवदिया, शशि सिंह, पुष्पलता सिंह, खुशबू सिंह सुहागवती बैगा, आरती सिंह, आस्था बैगा ,संतोषी सिंह, संतोषी देवी, आरती देवी, नंदिनी सिंह, लक्ष्मी सिंह, रेखा सिंह, रिंकू सिंह, लक्ष्मी देवी ,प्रीति सिंह व अभी उपस्थित रहे।