विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान कर किया सहयोग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानन्द शिक्षा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर में लगभग 22 लोगों ने रक्तदान कर किया गया सहयोग। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी,शिशु मृत्यु दर में कमी एवं सकल प्रजनन दर में कमी है। कार्यक्रम के उद्देश्य के अनुसार राज्य द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर व साथिया (पियर एजुकेटर)के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 19 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों के साथ विभिन्न गतिविधियों कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाता है इसके अलावा समय - समय पर राज्य एवं जिले निर्देशानुसार अन्य स्वास्थ्य सेवा गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान साथिया के द्वारा किया जाता है।
आज विशाल रक्तदान शिविर में साथिया अखिलेश सिंह ग्राम जुर्गू ,अंचल साहू ग्राम धनगंवा,निलेश सिंह गोहपारू, साथिया ब्रिगेड कमल सिंह ग्राम खमहरिया एवं मास्टर ट्रेनर हीरामणि झरिया,अंकिता मिश्रा,परामर्शदाता रजिया बेगम, परियोजना समन्वयक आशीष कुमार गुप्ता एवं संस्था स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के द्वारा प्रेरित शिवम सिंह ,यादवेंद्र शर्मा,सत्यम तिवारी,राजदीप द्विवेदी,कृष्णकांत तिवारी, सिद्धांत सोनी एवं अन्य 7 लोगो ने रक्तदान किया। विशाल रक्तदान शिविर में संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक सतीश सिंह बघेल ,परामर्शदाता जेबा बख्तेयार,रामपाल पाल,मास्टर ट्रेनर अमित भूर्तिया ,पूजा सिंह,दीपक साहू ,सकील खान ने सहयोग दिया।