अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल द्वारा शहडोल पुलिस बल के लिए 21000 ₹ का सेनेटाइजर, फेससील्ड एवं मास्क दिया गया
शहडोल।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल द्वारा आज दिनांक 15-05-21 को करोना संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी जी के माध्यम से शहडोल पुलिस बल के लिए 21000 रुपए का सेनेटाइजर, फेस सील्स एवं मास्क प्रदान किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल के संभाग अध्यक्ष पंडित पीयूष शुक्ला ने बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल के सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया की हमारे शहर का पुलिस बल जो इस विषम परिस्थिति मे अपनी जान की परवाह न करते हुए भी जिले वासियों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सफलतापूर्वक सतत प्रयासरत है, उनके लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल की तरफ से यह छोटी सी मदद की जाए।
शहडोल पुलिस बल के सहयोग के लिए संगठन के सदस्यों ने मिलकर राशि एकत्रित की एवं सेनेटाइजर व मास्क खरीद कर आज माननीय पुलिस अधीक्षक शहडोल को सौंपा।
पंडित पीयूष शुक्ला ने बताया कि इस संकट काल मे संगठन द्वारा समय-समय पर शहर वासियों की मदद की जाती रही है और आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज शहडोल के इस कार्य की मननीय पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी जी ने सराहना करते हुए कहा कि यह एक पुनीत एवं सराहनीय कार्य है।
इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संभाग अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित आशीष तिवारी एवं जिला प्रभारी पंडित सोमित मोहन पाठक उपस्थित रहे।