कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बुढार में अतिक्रमण हटवाने की ताबडतोड कार्यवाही

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक  के द्वारा बुढार में अतिक्रमण हटवाने की ताबडतोड कार्यवाही



(शैलेन्द्र मिश्रा)

शहडोल।मुख्यालय शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज शासकीय भूमि पर अतिक्रमणो द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने  व्यापक कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में तहसील कार्यालय बुढार के सामने शासकीय भूमि पर प्राइवेट स्कूल संचालक के द्वारा अतिक्रमण कर  बाउण्ड्रीवाल एवं गेट बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था जिसे पुलिस एवं राजस्व दल के साथ जे सी बी मशीन वाहनों के द्वारा  अतिक्रमणमुक्त करा कर किये गए अतिक्रमण को जमीदोज कर दिया गया। 

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, एसडीओपी पुलिस श्री भरत दुबे,  तहसीलदार बुढार श्री भरत सोनी, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बुढार एवं धनपुरी सहित काफी संख्या में पुलिस, राजस्व एवं नगरपालिका का अमला उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post