रिलायंस फाउंडेशन द्वारा निर्माण,जरहा धाम 100 वर्ष पुराना शिवलिंग मंदिर विंध्य प्रदेश का पहला सूर्य मंदिर

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा निर्माण,जरहा धाम 100 वर्ष पुराना शिवलिंग मंदिर विंध्य प्रदेश का पहला सूर्य मंदिर



(दीपक केवट/शैलेन्द्र मिश्रा)

शहडोल।जिलामुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामडीह प्रसिद्ध जरहा धाम 100 वर्ष पुराना शिवलिंग मंदिर विंध्य प्रदेश का पहला सूर्य मंदिर जरहा धाम श्याम डीह अंतर्गत यहां लगभग 100 वर्ष पुराना शिवलिंग मंदिर जो प्रसिद्ध शिवलिंग है जरहा धाम यहीं से उद्गम पवित्र देवकुंड जिसमें निर्मल जल स्वच्छ और मीठा जल प्रदान करता है ।



रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा निर्माण हुआ यहां सूर्य मंदिर जरहा धाम यहां प्रतिदिन पंडित हिमांशु गौतम जी द्वारा पूजा-पाठ और दीप आरती कार्य किया जा रहा है पंडित जी ने बताया यहां पहले से जो पंडा है उसका कहना है यहां का वातावरण और दृश्य प्रसिद्ध है महादेव भोलेनाथ का मंदिर पवित्र देवकुंड बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त यहां दर्शन और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए दर्शन करने आते हैं पंडित जी द्वारा यह भी बताया गया यहां हनुमान जी की मंदिर भी बनकर तैयार है बहुत जल्द मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण हो जाएगा लगभग हनुमान जयंती या रामनवमी तक संकट मोचन बीर बजरंगबली जी की मूर्ति स्थापना हो जाना चाहिए शिवरात्रि पर्व पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता आ रहा है लगभग 30 वर्षों से लगातार मेला लग रहा है दूर-दूर से आते हैं मेले में यहां लोग जो भोलेनाथ के भक्त दर्शन के लिए आते हैं प्रसिद्ध जरहा धाम शहडोल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर श्याम डीह ग्राम पंचायत मैं स्थित है जरहा धाम सूर्य मंदिर महादेव मंदिर पवित्र देवकुंड बहुत जल्द संकट मोचन हनुमान मंदिर का भी होगा स्थापना । 

Previous Post Next Post