डीएसपी और एडिशनल एसपी के संपर्क में आये 8 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।जिला मुख्यालय शहडोल के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजीटीव पाए गए है। ये सभी कर्मचारी डीएसपी और एडिशनल एसपी के संपर्क में आये थे।एसपी ऑफिस पहले से ही सील है। एसडीएम सोहागपुर भी कोरोना की चपेट में है। उनके स्टाफ पर भी खतरा बना हुआ है। खनिज अधिकारी के साथ कई और लोग होम कोरोनटाईन है। कलेक्टर खुद एकांत में चले गए है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। 59 स्वस्थ हो गए है जबकि सक्रिय केस अब बढ़कर 56 हो गए है।
