(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।जिला शहदोल मेडिकल कॉलेज के 2 लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लगातार 2 दिन तक कोरोना की जांच प्रभावित हो गई थी।जबकि लगभग 600 सैम्पल जांच के लिए बाकि रह गए थे।पर जब जांच शुरू हुई तो 7 नए कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें से 5 संक्रमित जयसिंहनगर में और 1 ब्यौहारी व 1 शहडोल शहर में मिले है। अभी और भी सैम्पल की जांच होना बाकी है।बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 86 हो गयी है। वंही सक्रिय केस की संख्या 36 है।
एक साथ जिले में जो 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं उनमे एक महिला व पुरुष शामिल है।सिविल सर्जन डॉक्टर वी एस वारिया ने बताया है कि आज शाम आई रिपोर्ट में 7 लोग पॉजिटिव निकले हैं जिसमें एक 34 वर्षीय महिला जो की शहर की है शामिल है व जयसिंहनगर ब्लॉक के 5 लोग तथा ब्यौहारी का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है।
पॉजिटिव आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मेडिकल कॉलेज लाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
जिले के कोविड-19 के नोडल ऑफिसर डॉ अंशुमान सोना रे ने बताया है कि जिले में अब सक्रिय मामले 36 हो गए हैं वाह अब तक जिले में 86 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 50 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
