टिहकी जंगल में फांसी पर लटका मिला रिटायर्ड फौजी
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत के टिहकी जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो दिन से घर से गायब रहा। भमरहा भन्नी के मंगल द्विवेदी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं जंगल में फांसी पर लटका शव मिला जिसकी जानकारी के लिए जयसिंहनगर प्रभारी से संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ऋषि कुमार द्विवेदी पिता भईया लाल द्विवेदी निवासी न्यू बरोंधा ब्यौहारी का बताया जा रहा है। और यह भी जानकारी मिल रही हैं कि मृतक इंडियन आर्मी का रिटायर्ड फौजी था। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच चल रही है। वहीं मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है।मर्म कायम कर जांच पड़ताल पर जुटी। परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही आनन फानन न्यू बरौंधा ब्यौहारी से निकल गए हैं। वहीं परिजनों ने इनकी हत्या होने का आरोप लगाया हैं।
