उमारिया जिले में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव,
जिले में कोरोना पॉजिटिव संख्या हुई पांच
(दीपक केवट - 7898803849)
उमारिया।जिले में आज तीन कोरोना पाजिटिव पाये गये, अब जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या पांच हो गई है।उमरिया ई- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया ने बताया है कि एम सी आर जबलपुर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज 24 मई को तीन लोग करना पाजिटिव पाये गए हैं, जिसमें से दो मानपुर तहसील के तथा एक पाली तहसील से है, इस प्रकार जिले में करना पाजिटिव की संख्या 5 हो गयी है।जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हाई अलर्ट में आ गया है, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने संबंधित अधिकारियो को संबंधित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी एकत्र करने तथा सभी आवश्यक एहतियाती व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, प्रशासनिक अमला व्यवस्था में जुट गया है।
