(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। मुख्यालय शहडोल के जंगलों में कई दिनों से लाश मिलने की खबर सामने आ रही है।ऐसे ही एक खबर विचारपुर के जंगल से आ रही है जहाँ शहडोल नगर के वार्ड नंबर 5 जिला चिकित्सालय के पीछे रहने वाले 21 वर्षीय युवक गौरव केवट पिता पंचवती केवट की अज्ञात तत्वों द्वारा हत्या की कर दी गई है,घटना की सूचना मिलने के बाद सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा व अन्य कानूनी प्रक्रिया संपन्न कर रही है,घटना के संदर्भ में बताया गया कि सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम विचारपुर के जंगल में अज्ञात युवक की लाश पड़ी हुई है, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची मृतक के पास पाए गए आधार कार्ड से उसके शिनाख्त हो गई यह भी बताया गया है कि युवक बीते दिनों ही मुंबई से लौटा था।
युवक की हत्या का कारण क्या था,हत्या किसने की हत्या कैसे हुई इन सभी कारणों की तलाश पुलिस कर रही है।
