चंद घंटों में हुआ हत्या का खुलासा,गौरव केवट का हत्यारा हिरासत में
(दीपक केवट - 7898803839)
शहडोल। कोतवाली पुलिस शहडोल को मिली बड़ी सफलता ,चंद घंटो के अंदर किया हत्या का खुलासा , आरोपी आकाश ने पैसों के लेनदेन के विवाद पर की थी गौरव केवट की हत्या , फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी आकाश वर्मा को किया गिरफ्तार कर लिया है , जंगल मे महुए के पेड़ के नीचे आरोपी ने चाकू मारकर दिया था वारदात को अंजाम , ग्रामीणों की आवाज सुनकर मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुआ था आरोपी आकाश , थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में टीम ने किया खुलासा , एएसआई राकेश बागरी , दिलीप सिंह , कामता पयासी , प्रधान आरक्षक महिपाल नामदेव , रामनारायण पांडेय , आरक्षक हीरा महरा , महेंद्र शुक्ला , मिंटू , शशि , गिरीश मिश्रा रहे टीम में शामिल , थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम विचारपुर के जंगल की घटना।
