03 दिन में 10 मरीज, अब रेड जोन से दूर नहीं डिंडौरी जिला
(दीपक केवट - 7898803849)
डिंडौरी।जिले में रविवार रात 07 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें शहपुरा के एक ही परिवार के 06 सदस्यों में CoVid-19 का संक्रमण पाया गया है। 22 मई को इसी परिवार के 03 अन्य सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सभी आदिवासी प्राथमिक कन्या आश्रम शाला, कस्तूरी पिपरिया क्वारंटाइन सेंटर और 01 अन्य पॉजिटिव मरीज गाड़ासरई क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती है। यह डिंडौरी जिले में अब तक एक दिन में मिले सर्वाधिक पॉजिटिव केस हैं। ये आंकड़े जिला अस्पताल में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (DPM) विक्रम सिंह ने कंफर्म किए हैं। इस तरह अब जिले में एक्टिव CoVid-19 केसेस की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सर्वाधिक 10 मामले सिर्फ शहपुरा में कंफर्म हुए हैं। इनमें 09 मरीज एक ही परिवार से हैं।
