शहडोल।कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु लिया जायजा

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु लिया जायजा


(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल ।कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज सायं कलेक्ट्रेट भवन के परिसर में व्यवस्थाएॅ एवं कक्षो के सुदृढ़ीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जायजा लिया तथा अनावश्यक रूप से पड़ी हुई भवन से लगी भूमियों में अतिरिक्त कक्ष, बाउड्रीबाल तथा गेट आदि लगाने हेतु विचार-विमर्श किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट भवन के परिसर को सुव्यवस्थित ढ़ग से बनाया जाये तथा बेकार पड़े स्थानो पर सदुपयोग कर इनमें कक्षो का निर्माण किया जायें, जिससे शासकीय कार्य के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण कर बीच में पड़ी अतिरिक्त भूमि में नीचे एवं उपर कक्षो के निर्माण कराएॅ जाने की भी बात कही। उक्त निर्माण कार्य हो जाने पर कलेक्ट्रेट भवन में कई अतिरिक्त कक्ष शासकीय कार्य हेतु उपलब्ध हो सकेंगे, वही कलेक्ट्रेट भवन का सुदृढ़ीकरण भी हो जायेगा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Previous Post Next Post