उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत के ग्राम सस्तरा में पानी का हाहाकार
(दीपक केवट - 7898803849)
उमरिया।इस समय पुरे देश का जो हाल है उससे कोई भी इंसान या प्रशाशन अछूता नहीं है।सभी को पता है कि किस तरह पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है।मजदुर और गरीब लोगो को तो एक दिन के खाने का भी सोचना पड़ रहा है।ऐसे में अगर गांव वालों को पानी भी नसीब न हो तो सोचो उस ग्राम की क्या हालत होगी।ऐसा ही एक मामला उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत के ग्राम सस्तरा से आ रहा है जहां 25 दिन से नल जल योजना बन्द है,पूरी जानकारी होने के बाद भी ग्राम के संबंधित अधिकारी आज तक ध्यान नहीं दे रहे है ।पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी की बहुत ज्यादा आवश्यकता हो रही है।गर्मी दिनों दिन बढ़ते जा रही हैं। ग्राम में जिन लोगो के पास बोर या पानी के अन्य साधन नहीं है वे सबसे ज्यादा प्रभावित है ।
गांव वालों ने अब मीडिया के माध्यम से अपनी ये शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुचाने की कोसिस की है।गाँववालो को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी सहायता करेगा।
