प्राइवेट स्कूल भी करे सहयोग माफ़ करे 3 माह की फीस - शैलेंद्र श्रीवास्तव
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव ने राज्य सरकार से प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में 3 माह की फीस माफ किए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की राष्ट्रीय आपदा का प्रभाव हर वर्ग पर पड़ रहा है, खासतौर पर मध्यम वर्ग एवं निम्न मध्यम वर्ग इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। जिसे देखते हुए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं की पूरे प्रदेश के सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों की 3 माह की फीस माफ करने का आदेश जनहित में जारी करके मध्यप्रदेश की जनता को राहत प्रदान करें। साथ ही प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों को यह भी निर्देशित किया जाए कि इस वर्ष किसी भी स्कूल की फीस में किसी भी प्रकार की वृद्धि न की जाए। सरकार के इस निर्णय से राज्य सरकार या केंद्र सरकार पर किसी भी प्रकार का आर्थिक दबाव भी नहीं आएगा और प्रदेश की जनता को कुछ राहत भी प्राप्त हो जाएगी।
विदित है कि अभी हाल में ही उनके द्वारा प्रदेश के मध्यम वर्ग एवं निम्न मध्यम वर्ग की राहत के लिए 4 माह के बिजली के बिल सहित 1 साल का हाउस टैक्स माफ किए जाने की मांग भी माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजी जा चुकी है।
